बहराइच: खेलते समय पानी के गड्ढे में गिर गई बालिका, हालत गंभीर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के धर्म कुंडा गांव निवासी एक बालिका अपने पड़ोसियों के साथ खेल रही थी। खेलते समय बालिका पानी के गड्ढे में गिर गई। साथी बालिका के शोर मचाने पर उसे पानी से बाहर निकलवाया गया। इसके बाद जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। 

राम गांव थाना क्षेत्र के ग्राम धर्म कुंडा गांव निवासी रोशनी (9) पुत्री राम पाल घर के सामने खेल रही थी। साथ ही में अन्य हमजोली की बालिकाएं भी खेल रही थीं। खेलते समय बालिका घर के सामने बने खड्ड में जा गिरी। खड्ड में घर का गंदा पानी भरा था। साथी बालिका के शोर मचाने पर घर के लोग दौड़े। सभी ने पानी के गड्ढे से रोशनी को बाहर निकलवाया। इसके बाद उसे सीएचसी में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर होने पर बालिका को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ईएमओ डॉक्टर अंकित त्रिपाठी ने बताया कि बालिका की हालत गंभीर बनी हुई है।


ये भी पढ़ें - अयोध्या: शहरी क्षेत्र में विद्युत उपकेन्द्रों पर बिल भुगतान की प्रक्रिया ठप

संबंधित समाचार