हल्द्वानी: दो अपराधी जिलाबदर, दो पर गुंडा एक्ट, पांच को थमाया नोटिस
दोनों अपराधियों को जिले की सीमा से बाहर छोड़ आई बनभूलपुरा पुलिस
जुआ, सट्टा और तस्करी की रकम से माला-माल हो रहे थे सभी अपराधी
हल्द्वानी, अमृत विचार। काठगोदाम थाना पुलिस ने शराब की तस्करी, जुआ-सट्टा लगाकर अवैध रूप से पैसा कमाने वाले सात अपराधियों को चिह्नित करते हुए दो पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। जबकि पांच को 110जी के तहत निरुद्ध किया है। जबकि बनभूलपुरा पुलिस ने दो अपराधियों को जिलाबदर कर दिया है।
काठगोदाम के इन अपराधियों में राहुल थापा पुत्र बहादुर थापा निवासी गोकुल नगर दमुवाढूंगा, सरताज उर्फ बबलू पुत्र स्व. अनवार हुसैन निवासी नई बस्ती काठगोदाम, जगदीश चन्द्र आर्या पुत्र सुन्दर लाल आर्या निवासी बेड़ीखत्ता दमुवाढूंगा, मनदीप कुमार पुत्र अशोक कुमार निवास पुरानी चुंगी, पूरन आर्या पुत्र मनीराम निवासी बेड़ीखत्ता, आसिफ खान पुत्र हिप्पी खान निवासी गौलाबैराज व पारुल भाटिया पुत्र सुभाष भाटिया निवासी चांदमारी शामिल हैं।
वहीं बनभूलपुरा थाना पुलिस ने दो अपराधियों को जिलाबदर किया है। एसओ नीरज भाकुनी ने बताया कि रियासत हुसैन पुत्र लियाकत हुसैन निवासी इन्द्रानगर ठोकर और ऋषि कुमार पुत्र गंगावासी निवासी लाइन नंबर-16, कब्रिस्तान गेट, हाल निवासी स्वामी विहार गौजाजाली उत्तर लंबे समय से अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं। कई बार जेल जाने के बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आये। इस पर अपराधिक इतिहास को देखते हुए दोनों को 6 माह के लिए जिलाबदर किया गया है।
