Holi 2023: होली त्योहार के दौरान 10 जोड़ी ट्रेनों में जोड़े जाएंगे अतिरिक्त डिब्बे
अहमदाबाद। पश्चिम रेलवे ने होली त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 10 जोड़ी ट्रेनों में अस्थायी तौर पर अतिरिक्त डिब्बे जोड़ने का निर्णय लिया है। मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित ठाकुर की ओर से यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है। ट्रेन संख्या 12480/12479 बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी 2-टियर, एसी 3-टियर और स्लीपर क्लास कोच जोड़े जायेंगे। ये अतिरिक्त कोच बांद्रा टर्मिनस से चार मार्च से तीन अप्रैल तक और जोधपुर से तीन मार्च से दो अप्रैल तक जोड़े जायेंगे।
इसी तरह ट्रेन संख्या 14708/14707 दादर-बीकानेर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी 3-टियर कोच और तीन स्लीपर क्लास कोच जोड़े जायेंगे। ये अतिरिक्त कोच दादर से दो मार्च से एक अप्रैल तक और बीकानेर से एक मार्च से 31 मार्च तक जोड़े जायेंगे। ट्रेन संख्या 14802/14801 इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस में दो अतिरिक्त द्वितीय श्रेणी के सामान्य कोच जोड़े जायेंगे। ये अतिरिक्त कोच इंदौर से 4 मार्च से 3 अप्रैल तक और जोधपुर से एक मार्च से 31 मार्च तक जोड़े जायेंगे।
ट्रेन संख्या 12465/12466 इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस में दो अतिरिक्त द्वितीय श्रेणी के सामान्य कोच जोड़े जायेंगे। ये अतिरिक्त कोच इंदौर से दो मार्च से एक अप्रैल तक और जोधपुर से तीन मार्च से दो अप्रैल तक जोड़े जायेंगे। ट्रेन संख्या 22474/22473 बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी 3- टियर कोच जोड़ा जायेगा। यह अतिरिक्त कोच बांद्रा टर्मिनस से सात मार्च से 28 मार्च तक और बीकानेर से छह मार्च से 27 मार्च तक जोड़ा जायेगा। ट्रेन संख्या 14808/14807 दादर-भगत की कोठी एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी 2-टियर, एसी 3-टियर और तीन स्लीपर क्लास कोच जोड़े जायेंगे। ये अतिरिक्त कोच दादर से चार मार्च से एक अप्रैल तक और भगत की कोठी से तीन मार्च से 31 मार्च तक जोड़े जायेंगे।
ट्रेन संख्या 14702/14701 बांद्रा टर्मिनस-श्री गंगानगर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर क्लास कोच जोड़ा जायेगा। यह अतिरिक्त कोच बांद्रा टर्मिनस से तीन मार्च से दो अप्रैल तक और श्री गंगानगर से एक मार्च से 31 मार्च तक जोड़ा जायेगा। ट्रेन संख्या 20484/20483 दादर-भगत की कोठी एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी 2-टियर कोच और तीन स्लीपर क्लास कोच जोड़े जायेंगे। ये अतिरिक्त कोच दादर से तीन मार्च से 31 मार्च तक और भगत की कोठी से दो मार्च से 30 मार्च तक जोड़े जायेंगे।
ट्रेन संख्या 14804/14803 साबरमती-जैसलमेर एक्सप्रेस में तीन अतिरिक्त स्लीपर क्लास कोच जोड़ा जायेगा। यह अतिरिक्त कोच साबरमती से एक मार्च से 31 मार्च तक और जैसलमेर से दो मार्च से एक अप्रैल तक जोड़ा जायेगा ट्रेन संख्या 14820/14819 साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस में तीन अतिरिक्त स्लीपर क्लास कोच जोड़ा जायेगा। यह अतिरिक्त कोच साबरमती से तीन मार्च से दो अप्रैल तक और जैसलमेर से एक मार्च से 31 मार्च तक जोड़ा जायेगा।
ये भी पढ़ें- भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने किया ‘आप’ नेता सिसोदिया का बचाव
