अयोध्या : अभियान के बाद भी दवा खिलाने का लक्ष्य नहीं हुआ पूरा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या,  अमृत विचार। फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जनपद में 18 दिनों तक चलाए गए सामूहिक दवा सेवन अभियान के बाद भी स्वास्थ्य विभाग फाइलेरिया की दवा खिलाने का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा नहीं कर सका है। अभी लगभग 17 फीसदी लोगों को फाइलेरिया के दवा खुराक नहीं मिल सकी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 10 से 27 फरवरी तक चलाए गए मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान के तहत कुल 82.5 प्रतिशत लोगों ने ही दवा का सेवन किया है। 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के लिए फाइलेरिया उन्मूलन के तहत चलाए गए अभियान के तहत 2768236 लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा था लेकिन अभी तक 2272196 लाभार्थियों ने ही दवा का सेवन किया है। जबकि 496040 लोगों ने दवा का सेवन नहीं किया है। अब शेष बचे हुए लोगों को दवा का सेवन कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग चार दिनों तक मॉप अप राउंड अभियान चलाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय राजा ने बताया कि जिन लोगों ने अभी तक दवा का सेवन नहीं किया है, उन्हें 1 मार्च से 4 मार्च तक मॉप अप राउंड में दवा करा सेवन कराया जाएगा। उन्होंने अपील की है कि फाइलेरिया रोग के उन्मूलन के लिए लोग अपनी भागीदारी दिखाए और दवा का सेवन जरूर करें।

यह भी पढ़ें : हरदोई : अपनों की तरह छात्राओं के बीच पहुंची बीएसए

संबंधित समाचार