हरदोई : अपनों की तरह छात्राओं के बीच पहुंची बीएसए
साथ में बैठ कर खाना खाया और सहेली बन कर की बातें
हरदोई, अमृत विचार। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय टड़ियावां का निरीक्षण करने पहुंची बीएसए डा.विनीता छात्राओं के बीच उनकी सहेली जैसी दिखाईं दी। बीएसए ने छात्राओं से न सिर्फ पढ़ाई-लिखाई के बारे में पूछा,बल्कि उनके घर-परिवार का हाल भी जाना। इतना ही नहीं उन्होंने छात्राओं के साथ बैठ कर खाना भी खाया।
बीएसए डा.विनीता बुधवार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय टड़ियावां का निरीक्षण करने पहुंची। उन्होंने पहले तो वहां का रख-रखाव और साफ-सफाई देखी, उसके बाद विद्यालय के स्टाफ से ज़रूरी जानकारी ली। बीएसए विद्यालय की छात्राओं के बीच पहुंची और उनकी पढ़ाई-लिखाई का पैमाना परखा, छात्राओं के रहने-सहने के साथ सरकार से उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी जुटाई।
बीएसए के वहां मौजूद रहते हुए लंच हो गया, एक-एक कर सारी छात्राएं खाना खाने पहुंची, उनके साथ बीएसए भी पहुंच गई। बीएसए डा.विनीता ने छात्राओं के साथ बैठ कर खाना खाया,उनके बारे में और उनके घर-परिवार वालों के बारे में हालचाल लिया। विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंची बीएसए छात्राओं से इस तरह घुल-मिल गई कि सहेलियों की तरह नज़र आ रहीं थीं ।
यह भी पढ़ें : हरदोई : सदन को दिखाई खस्ताहाल सड़कों की तस्वीर, विधायक ने विधानसभा में उठाया 'सण्डीला जिला बनाओ' का मुद्दा
