बरेली: ‘ऑपरेशन बंजारा’ में पुलिस ने पकड़े 16 घुमंतू बदमाश
बरेली,अमृत विचार। बारिश का मौसम शुरू होने के बाद से दीपावली तक घुमंतु जाति के कई बदमाश लूट, डकैती, हत्या की वारदातों को अंजाम देते हैं। ऐसा रेंज में न हो, इसके लिए डीआईजी ने ‘ऑपरेशन बंजारा’ चालकर इनकी जांच कराई और दबिश डलवाई। इससे 16 लोग गिरफ्तार हुए, जो शातिर बदमाश थे और कई …
बरेली,अमृत विचार। बारिश का मौसम शुरू होने के बाद से दीपावली तक घुमंतु जाति के कई बदमाश लूट, डकैती, हत्या की वारदातों को अंजाम देते हैं। ऐसा रेंज में न हो, इसके लिए डीआईजी ने ‘ऑपरेशन बंजारा’ चालकर इनकी जांच कराई और दबिश डलवाई। इससे 16 लोग गिरफ्तार हुए, जो शातिर बदमाश थे और कई घटनाओं को अंजाम देने के बाद अपना नाम-पता बदलकर रह रहे थे।
डीआईजी राजेश कुमार पांडेय ने बीते दिनों बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं और पीलीभीत में छैमार, पंखिया, भांतू गैंग के बदमाशों के खिलाफ अभियान चलाया। इसके तहत बरेली में 22, बदायूं में आठ, पीलीभीत में 16 और शाहजहांपुर में 15 जगहों पर स्टेशन और उसके आस पड़े डेरों पर दबिश देकर चेकिंग करवाई। इस दौरान लूट डकैती की वादात करने वाले बरेली में दो लोग, बदायूं में 14 लोग और शाहजहांपुर में चार लोगों को चिंहित किया गया।
वहीं ‘ऑपरेशन बंजारा’ में सबसे ज्यादा बदमाश बदायूं में पकड़े गए। यह ईनामी भी थे और कई घटनाओं को अंजाम देने के बाद अपना नाम पता बदलकर वहां रह रहे थे। वहीं, लगातार दबिश पड़ने के कारण कई बदमाश रेंज से फरार भी हो गए।
बदायूं पुलिस ने इन बदमाशों को पकड़ा
50 हजार का इनामी मोबीन, 25 हजार का इनामी नदीम, 25 हजार का इनामी इरफान, तीन हजार का इनामी इसरार, अनिल खान,
अफसर अली, हसनैन, बदायूं, बबलू, जुबैर, रिहान, रिहान, समशुल, सानू, बिक्की।
‘ऑपरेशन बंजारा’ को रेंज में चलाया गया था। इसमें रेंज के रहने वाले 16 वांछित लोगों को बदायूं पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें कई लोग इनामी भी थे। -राजेश कुमार पांडेय, डीआईजी
