बरेली: जानवरों के चारे को लेकर विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, पीड़ित ने SSP से लगाई न्याय की गुहार
बरेली, अमृत विचार। एक युवक को दबंगों के जानवरों के लिए चारा काटने से मना करना भारी पड़ गया। दबंगों ने दरांती से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। थाने में पुलिस से शिकायत करने पर भी जब आरोपियों पर कार्यवाही नहीं हुई तो पीड़ित ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
थाना बहेड़ी के कस्बा फरीदपुर निवासी हरप्रसाद पुत्र भगवान दास ने बताया 17 फरवरी की शाम उसके गांव के दबंग अपने हाथों में दरांती लेकर गंदी-गंदी गालियां देते हुए घर में घुस आए और जबरन अपने जानवरों का चारा लाने को कहा। उस ने जब चारा काटने से मना किया तो इसी बात पर आरोपी आग बबूला हो गए और जान से मारने की नीयत से उस पर दरांती से हमला किया और लात घूंसों से मारपीट कर घायल कर दिया। मौके पर उसकी पत्नी और बेटे आदि ने उसे बचाया। पीड़ित ने इसके बाद थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं कि आज उसने एसएसपी को घटना से अवगत कराते हुए दबंगों के खिलाफ कर्यवाही की मांग की है।
ये भी पढे़ं- बरेली: आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों की मांग, जुनैद और नासिर के हत्यारों को फांसी दो
