अयोध्या: अब होम्योपैथिक अस्पतालों में मिलेगी योग की सुविधा...
अयोध्या, अमृत विचार। दवा के साथ अब लोगों को बहुत जल्द होम्योपैथिक अस्पताल में योग की सहूलियत मिलनी शुरू हो जाएगी। इसके लिए जिला होम्योपैथिक विभाग ने कवायद भी शुरू कर दी है। जिले के देवइत संचालित हो रहे राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल में मरीजों का इलाज तो होगा ही साथ योगा वेलनेस सेंटर में लोगों को योग भी कराया जाएगा है।
होम्योपैथिक विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल देवइत के मरम्मत के लिए बजट का प्रस्ताव किया था। जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. घनश्याम चौधरी ने बताया कि योगा वेलनेस सेंटर का संचालन आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक अस्पताल में होना है। जहां जिसका भवन होगा, वहीं पर संचालित होगा।
उन्होंने राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय देवइत में रेनोवेशन के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। जिसके तहत अस्पताल में 20.05 लाख की लागत ओपीडी के लिए एक कमरा बनाने के साथ रेनोवेशन का कार्य होगा साथ ही योगा वेलनेस सेंटर के संचालन के लिए भी व्यवस्था बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि शासन की ओर से बजट स्वीकृत हो चुका है। आगे की प्रक्रिया चल रही है, जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा।
होम्योपैथिक अस्पताल हथिगो का रेनोवेशन कार्य अगले वर्ष संभव
जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. घनश्याम चौधरी ने बताया कि होम्योपैथिक अस्पताल देवइत व हथिगो में से वित्तीय वर्ष में देवइत का रेनोवेशन का कार्य कराया जाएगा जबकि हथिगो में रेवोवेशन का कार्य कुछ कारणों से इस वर्ष नहीं हो सकेगा। हथिगो के रेनोवेशन का कार्य के लिए प्रक्रिया 23-24 में होगी।
