अयोध्या: प्रधान व पंचायत सदस्यों का उप चुनाव सकुशल संपन्न

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। जनपद के मयाबाजार, हैरिंग्टनगंज व रुदौली ब्लॉक क्षेत्र के एक-एक रिक्त ग्राम पंचायतों में प्रधान व पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान सकुशल संपन्न हो गया। चुनाव के लिए तीन मतदान केंद्र और 9 मतदेय स्थल बनाए गए थे। उपचुनाव के तहत प्रधान पद के तीन और ग्राम पंचायत सदस्य के 43 पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हुई थी।

प्रधान पद के लिए कुल 14 ने दावेदारी कर रखी है, जबकि ग्राम पंचायत सदस्यों में 31 निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। बीकापुर संवाददाता के अनुसार विकासखंड हैरिंटनगंज के ग्राम पंचायत चांदीपुर नगहरा के ग्राम प्रधान पद के उपचुनाव में मतदान हुआ। महिला के लिए आरक्षित प्रधान पद के लिए कुल 3 उम्मीदवारों के बीच टक्कर है। 

वहीं महबूबगंज के भैरीपुर गांव में संपन्न उप चुनाव में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 1637 में 1043 वोट पड़े। अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित इस पद पर चार प्रत्याशी दावेदार हैं। उधर रुदौली/मवई प्रतिनिधि के मुताबिक रुदौली ब्लाक के बरावां ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पद के लिए 66 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

उप चुनाव में दो माह पूर्व मृत प्रधान देवेंद्र की पत्नी निर्मला, राम बहादुर सिंह, रामावती, बुचड़ा देवी के बीच टक्कर है। चुनाव अधिकारी खादी ग्रामोद्योग अधिकारी एके शर्मा ने बताया कि कड़ी चौकसी के बीच कुल 1800 मतदाताओं में 66 प्रतिशत ने अपने मतदान किया है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: ब्रांडेड कंपनियों के सीमेंट की रीपैकेजिंग व बिक्री में पार्टनर की तलाश, एक हो चुका है गिरफ्तार

संबंधित समाचार