लखनऊ: जिला मुय थाई एसोसिएशन के महासचिव बने मार्शल आर्टिस्ट धीरज मिश्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ l ज़िला मुए थाई एसोसिएशन, लखनऊ सम्बद्ध एमेच्योर मुए थाई वेलफेयर सोसाइटी ऑफ़ यू.पी. मान्यता प्राप्त उत्तर प्रदेश ओलम्पिक एसोसिएशन के अध्यक्ष अपर्णेश मिश्र ने लखनऊ के ख्यातिनाम मार्शल आर्टिस्ट धीरज मिश्र को एसोसिएशन संस्था का महासचिव नियुक्त किया गया। धीरज मिश्र लगभग 2010 प्रदेश की राजधानी व निकटवर्ती ज़िलों में प्रदेश और राष्ट्रीय …

लखनऊ l ज़िला मुए थाई एसोसिएशन, लखनऊ सम्बद्ध एमेच्योर मुए थाई वेलफेयर सोसाइटी ऑफ़ यू.पी. मान्यता प्राप्त उत्तर प्रदेश ओलम्पिक एसोसिएशन के अध्यक्ष अपर्णेश मिश्र ने लखनऊ के ख्यातिनाम मार्शल आर्टिस्ट धीरज मिश्र को एसोसिएशन संस्था का महासचिव नियुक्त किया गया।

धीरज मिश्र लगभग 2010 प्रदेश की राजधानी व निकटवर्ती ज़िलों में प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के मार्शल आर्ट खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर रहे हैं l वॉरियर्स – द एकेडमी ऑफ़ मार्शल आर्ट्स के चेयरमैन हैं। उन्होंने वर्ष 2019 को दिल्ली में आयोजित हुए सीनियर नेशनल मुए थाई चैम्पियनशिप में आधिकारिक रूप से बतौर जज रेफ़री प्रतिभाग किया था। इसके अलावा वे एमेच्योर मुए थाई वेलफेयर सोसाइटी ऑफ़ यू.पी. की टेक्निकल कमेटी के सदस्य भी हैं।

मुए थाई थाईलैंड का परम्परागत राष्ट्रीय खेल होने के साथ-साथ एशियन और इंटरनेशनल ओलम्पिक एसोसिएशन से भी मान्यता प्राप्त खेल है। इस परम्परागत मार्शल आर्ट अल्प समय में ही अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अभूतपूर्व लोकप्रियता हासिल की है लोगों को सेल्फ़ डिफेंस फ़िटनेस के लिए प्रेरित किया है।

संस्था के नवनियुक्त महासचिव धीरज मिश्र ने ज़िला मुए थाई एसोसिएशन लखनऊ के प्रेसिडेंट अपर्णेश मिश्र और अजय अग्रवाल जॉइंट सेक्रेटरी टेक्निकल डायरेक्टर यू.पी. का आभार प्रकट किया l

संबंधित समाचार