कानपुर: मो. इसरार बने यूपी कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव नियुक्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। मोहम्मद इसरार को यूपी कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग ने प्रदेश महासिचव पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रदेश चेयरमैन शाहनवाज आलम ने की। इसरार को राज्य के तीन जिलों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। शाहनवाज द्वारा नियुक्ति पत्र में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रदेश अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी के हाथ मजबूत करने की अपेक्षा की गयी है। इसरार शहर के पुराने राजनीतिक कार्यकर्ता हैं और विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं देते रहे।

उनका कहना है कि वह अल्पसंख्यकों के हकोहुकूक की लड़ाई लड़ते रहेंगे। उनके नियुक्ति पर पूर्वमंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल, पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्र, नेकचंद्र पांडेय, एआईसीसी सदस्य पूर्व विधायक अजय कपूर, संजीव दरियाबादी, सोहिल अख्तर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी, अमित पांडेय, हरिकृष्ण भारती, मदनमोहन शुक्ला, पवन गुप्ता, अरुण कुमार द्विवेदी, महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष शबनम आदिल, मीना मिश्रा, क्षत्रिय आजाद आदि ने बधाई दी।

यह भी पढ़ें:-अंबेडकरनगर: गन्ना लदी ट्रक व जाइलो में भीषण टक्कर, 11 घायल, एक की हालत गंभीर

संबंधित समाचार