Auraiya News: तीन दिन से लापता शिक्षक का जंगल में लटका मिला शव, कन्नौज जिले के तिर्वा थाने में दर्ज थी गुमशुदगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में तीन दिन से लापता शिक्षक का शव लटका मिला।

औरैया के बेला थाना क्षेत्र में तीन दिन से लापता शिक्षक का फंदे पर शव लटका मिला। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त करा परिजनों को सूचना दी। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

औरैया, अमृत विचार। बेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत तीन दिन से लापता शिक्षक का शव जंगलों में फसी के फंदे से लटका मिला। शव को लटकता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस फोर्स के साथ एसपी भी पहुंच गई। शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस की पूछताछ में पता लगा कि वह तीन दिन से लापता था और उसकी रिपोर्ट कन्नौज जिले के तिर्वा थाने में गुमशुदगी की दर्ज है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्यवाही की बात एसपी ने कही है।
 
थाना क्षेत्र के बड़ौरा गांव में पुलिस को एक  ग्रामीणों के माध्यम से एक सूचना मिली कि एक युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला है। सूचना मिलते ही मौके पर बेला थाना की फोर्स मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतारकर उसकी शिनाख्त की गई तो पता लगा यह शव शिक्षक प्रमोद कुमार का है। जो बेला थाना क्षेत्र के ही गांव धरमंगदपुर का रहने वाला है। पुलिस ने मृतक शिक्षक के परिजनों को इस घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने ने शव को देखकर चीख-पुकार मच गई।
 
घटना की जानकारी लगते ही मौके पर एसपी, फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए साक्ष्यों को इकट्ठा भी किया। इसके साथ ही पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। जिसमें परिजनों ने बताया कि मृतक युवक एक शिक्षक है जो कन्नौज जिले के तिर्वा में एक उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षक के पद पर तैनात है। बीते 3 दिन पहले से शिक्षक स्कूल के लिए घर से निकला था लेकिन वह घर वापस नहीं आया। जिसके बाद उन लोगों ने काफी तलाश की लेकिन शिक्षक प्रमोद का कहीं पता नहीं लगा।
 
थक हार कर तिर्वा थाने में प्रमोद शिक्षक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई साथ ही गुमशुदगी के पोस्टर भी छपवाए थे। सुबह यह सूचना पुलिस के माध्यम से परिजनों को दी गई। परिजनों की तरफ से अभी भी कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या या आत्महत्या के पीछे की वजह जानने के लिए पुलिस परिजनों और दोस्त मित्रों से भी पूछताछ करने की बात कह रही है।
 
एसपी चारू निगम ने बताया कि सुबह पुलिस को एक सूचना मिली थी कि एक शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शव की पहचान की गई तो पता लगा कि मृतक शिक्षक प्रमोद है जो कन्नौज जिले के तीर्व क्षेत्र में सहायक अध्यापक के रूप में उच्च माध्यमिक विद्यालय में तैनात हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

संबंधित समाचार