रामपुर: अदालत में पेश नहीं हुए चमरौआ विधायक, छह के जमानती वारंट जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। किसानों की जमीनें कब्जाने के मामले में सपा नेता आजम खां के साथ चमरौआ विधायक नसीर अहमद खां, पूर्व सीओ सिटी आले हसन खां और आजम खां के बड़े बेटे अदीब आजम समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया था। उसमे से चमरौआ विधायक नसीर अहमद खां,पूर्व सीओ सिटी आले हसन खां और आजम खां के बड़े बेटे अदीब आजम के कोर्ट में पेश नही होने के  कारण सीजेएम कोर्ट ने जमानती वारंट जारी किए हैं। अब 18 मार्च को सुनवाई होना है।

बताते चले कि सपा शासन काल में जौहर विश्व विद्यालय का निर्माण कराया था। सपा सरकार जाने के बाद सूबे में सत्ता में आई भाजपा सरकार ने आजम खां और उनके करीबियों पर शिकंजा कसना शुरूकर दिया था। आलियागंज के किसानों ने वर्ष 2019 में अजीमनगर थाने में जमीनें कब्जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।

जिसमे किसानों का आरोप है कि आजम खां ने उनकी जमीन का बैनामा यूनिवर्सिटी के पक्ष में करने का दबाव बनाया था। मना करने पर जबरन उनकी जमीनों पर कब्जा कर लिया था। उसे जौहर यूनिवर्सिटी में मिला लिया था।  इसके लिए पूर्व सीओ सिटी आले हसन खां ने उन्हें जबरन हवालात में बंद रखा था। चरस,अफीम के झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी थी।

जांच के दौरान पुलिस ने 12 लोगों को आरोपी बनाया था। इन सभी मामलों की सुनवाई एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल)/ सीजेएम कोर्ट में चल रही है। शुक्रवार को इस मामले में सुनवाई हुई। जिसमे कुछ लोगों की हाजिरी माफी आ गई थी। जबकि उनमें चमरौआ विधायक नसीर अहमद खां, पूर्व सीओ सिटी आले हसन खां, आजम खां के बड़े बेटे अदीब, जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन सलीम कासिम, मुश्ताक अहमद और जेड आर सिद्दीकी नही आए। जिसके बाद  कोर्ट ने जमानती वारंट जारी किए है।अब इस मामले में 18 मार्च को सुनवाई होना है।

किसानों की जमीन कब्जाने के मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही है। जिसमे आजम खां समेत 12  आरोपी है। इनमें आजम व पांच अन्य की न्यायालय में हाजिरी माफी आ रही है, लेकिन छह आरोपी  कोर्ट में पेश हो रहे हैं और न ही उनकी हाजिरी माफी आ रही है। उनके खिलाफ अदालत ने उन सभी के जमानती वारंट जारी किए हैं---अमरनाथ तिवारी,अभियोजन अधिकारी।

यह भी पढ़ें- रामपुर: विधायक राजबाला के अधिवक्ता ने साक्ष्य पेश करने के लिए फिर मांगा समय, जानें पूुरा मामला

संबंधित समाचार