रामपुर: विधायक राजबाला के अधिवक्ता ने साक्ष्य पेश करने के लिए फिर मांगा समय, जानें पूुरा मामला
रामपुर, अमृत विचार। भाजपा विधायक राजबाला के खिलाफ दर्ज आचार संहिता उल्लंघन के मुकदमे में कोर्ट अधिवक्ता ने साक्ष्य पेश करने के लिए कोर्ट से समय मांगा। अब इस मामले में 15 मार्च को सुनवाई होना है।
भाजपा की मिलक विधायक राजबाला के खिलाफ यह मुकदमा वर्ष 2017 में शहजादनगर थाने में दर्ज हुआ था। तब उन्होने मिलक-शाहबाद विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। वह चुनाव जीत गई थीं। चुनाव प्रचार के दौरान 11 फरवरी 2017 को उनके द्वारा धमोरा में जनसभा की गई थी।
तत्कालीन दारोगा जितेंद्र वर्मा ने बिना अनुमति जनसभा करने केआरोप में मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना के बाद पुलिस ने चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी थी। जिसकी सुनवाई एमपी-एमएलए/सीजेएम कोर्ट में चल रही है। अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बाद किया अधिवक्ता ने सफाई पेश करने लिए समय मांगा है अब इस मामले में 15 मार्च को सुनवाई होना है।
यह भी पढ़ें- रामपुर: जयाप्रदा के आचार सहिंता उल्लंघन मामले में कोर्ट पहुंचे गवाह, अब 15 को सुनवाई
