मेरठ: बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, तफ्तीश में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ, अमृत विचार। कंकरखेडा के गांव जगेंठी मे चारपाई पर सोते समय ब्रह्मसिंह उम्र  70 साल के व्यक्ति की सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक ब्रहमसिंह अपनी एक बेटी पुष्पा के साथ गांव जगेंठी मे रहता था। उसके एक बेटा हरेंदर ओर तीन बेटी है। जिनमें, काफी साल पहले हरेंद्र की एक्सीडेंट में मौत हो गई थी और उसके बाद दो बेटी की शादी हो गई थी। ब्रहम सिंह केवल अपनी छोटी बेटी पुष्पा के साथ रहता था। शनिवार सुबह 4 बजे पुष्पा अपने पिता को चारपाई पर सोते समय घेर मे दूध निकालने पहुंची थी। जहां, वह जब वापस घर आई तो देखा कि चारपाई पर उसके पिता मृत पडे़ हैं ओर सिर में गोली लगी है। जानकारी पर मौके पर सीओ दौराला ओर कंकरखेडा थाना प्रभारी पहुंचे। जहां, पुलिस ने शव को मोर्चरी के लिए भेजा। पुलिस मृतक ब्रह्मसिंह के भतीजे सोनू पर उसकी हत्या करने का शक मान कर चल रही है। सोनू गांव से फरार है।

ये भी पढे़ं- मेरठ: दादा दादी आश्रम में 'एक प्रयास' ने खेली होली, बांटे उपहार

 

संबंधित समाचार