Video : पहले सामान बाहर फेंका, फिर खुद भी बच्चे के साथ कूदी, मात्र सात सेकेंड में GRP सिपाही ने ऐसे बचाई जान
कानपुर सेंट्रल स्टेशन में जीआरपी सिपाही ने महिला की जान बचाई।
कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म-1 पर ट्रेन से उतरते हुए एक महिला का पैर फिसल गया। इस दौरान ड्यूटी में तैनात जीआरपी सिपाही ने महिला की जान
कानपुर, अमृत विचार। कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म-1 पर ट्रेन से उतरते हुए एक महिला का पैर फिसल गया। जिससे वह गिरने लगी थी, इसी दौरान ड्यूटी में तैनात जीआरपी सिपाही ने महिला की जान बचा ली। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं, सिपाही द्वारा महिला की जान बचाने को लेकर लोग खूब सराहना कर रहे।
कानपुर : सेंट्रल स्टेशन पर जीआरपी सिपाही ने महिला की जान बचाई, सीसीटीवी में कैद घटना।@upgrp_grp @AmritVichar pic.twitter.com/0uGuX8ZzA5
— Amrit Vichar (@AmritVichar) March 4, 2023
जीआरपी थाने में ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल शैलेंद्र कुमार प्लेटफार्म नंबर एक पर मौजूद था। तभी बालामऊ एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच में एक महिला यात्री ने पहले अपना सामान बाहर फेंका और खुद भी बच्चे के साथ कूद गई। प्लेटफार्म पर फिसलने से दौरान वह गिरने वाली थी। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात जीआरपी सिपाही ने उसे बचा लिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
जीआरपी थाना प्रभारी आरके द्विवेदी ने बताया कि महिला का नाम रचना श्रीवास्तव है। अपने बहनोई के साथ बालामऊ पैसेंजर से उन्नाव जा रही थी। ग्वालियर शहर में पति विशाल श्रीवास्तव के साथ रहती है। सिपाही के इस काम को लेकर उसे पुरस्कृत देकर सम्मानित किया जाएगा।
