प्रदेश की नंबर 1 बनी बरेली कोतवाली, देश की टॉप-10 में शामिल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। गृह मंत्रालय भारत सरकार की तरफ से हर साल देश के पुलिस थानों को पूर्व निर्धारित मापदंडों के आधार पर रैंक दी जाती है। 2022 के लिए यह रैंकिंग गृह मंत्री भारत सरकार के द्वारा 20 जनवरी 2023 को दी गई। डीजीएसपी/आईजीएसपी के वार्षिक सम्मेलन 2022 के दौरान एक समारोह आयोजित किया गया था। इस समारोह में देश के शीर्ष दस पुलिस थानों के नाम जारी किए गए। नामों में उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के शहर कोतवाली पुलिस स्टेशन को 2022 के लिए उत्तर प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन घोषित किया गया है। 

इसको लेकर उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के जनरल स्टाफ अफसर एडीजी एन रविन्द्र ने एडीजी जोन बरेली पीसी मीणा को एक पत्र लिखा है। जिसमें कहा गया है कि वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कोतवाली में एक समारोह का आयोजन कर कोतवाली पुलिस को गृह मंत्रालय की ओर से दिया गया प्रमाण दें। एडीजी पीसी मीणा ने एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया को पत्र लिखकर समारोह के दिन और समय की जानकारी मांगी है।

गृह मंत्रालय भारत सरकार की तरफ से हर साल देश के पुलिस थानों को पूर्व निर्धारित मापदंडों के आधार पर रैंक दी जाती है। कोतवाली थाने में 20 दरोगा 120 सिपाहियों लगभग 160 लोगों के स्टाफ की मेहनत का नतीजा है। प्रदेश में प्रथम और देश मे टॉप 10 में कोतवाली थाने को शामिल किया गया है---हिमांशु निगम, कोतवली प्रभारी।

यह भी पढ़ें- प्रदेश की नंबर 1 बनी बरेली कोतवाली, देश की टॉप-10 में शामिल

संबंधित समाचार