बरेली: चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने किया कोविड कंट्रोल रूम और 300 बेड हॉस्पिटल का निरीक्षण
बरेली, अमृत विचार। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण तथा मातृ शिशु कल्याण विभाग राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने शुक्रवार सुबह कलेक्ट्रेट स्थित कोविड-19 कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान राज्यमंत्री ने सीएमओ, सीडीओ समेत अन्य अफसरों से संक्रमितों को ट्रेस करने के साथ कान्टेक्ट ट्रेसिंग के बारे में जानकारी ली। साथ ही होम आईसोलेशन में …
बरेली, अमृत विचार। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण तथा मातृ शिशु कल्याण विभाग राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने शुक्रवार सुबह कलेक्ट्रेट स्थित कोविड-19 कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान राज्यमंत्री ने सीएमओ, सीडीओ समेत अन्य अफसरों से संक्रमितों को ट्रेस करने के साथ कान्टेक्ट ट्रेसिंग के बारे में जानकारी ली।
साथ ही होम आईसोलेशन में रहने वाले मरीजों की निगरानी करने के निर्देश दिए। राज्यमंत्री ने अफसरों से कहा है कि वह कन्टेनमेंट जोन में हर किसी की कोविड जांच कराएं। ताकि संक्रमण को नियंत्रण करने में मदद मिल सके। इसके बाद राज्यमंत्री ने अफसरों के साथ कोविड-19 की समीक्षा की। जिसमें संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।
करीब 9:30 बजे के करीब राज्यमंत्री अतुल गर्ग शहर विधायक डा. अरुण कुमार के साथ 300 बेडेड कोविड हॉस्पिटल पहुंचे और उसकी व्यवस्थाओं की स्थिति परखी। राज्यमंत्री ने कोविड हॉस्पिटल में संक्रमितों के इलाज में लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी। इस दौरान सीडीओ चंद्रमोहन गर्ग, सीएमओ डा. विनीत शुक्ल, अपर जिलाधिकारी नगर महेंद्र कुमार सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, एसीएमओ आदि अधिकारी मौजूद रहे।
