Kanpur Dehat के मड़ौली गांव पहुंचें Shivpal Singh Yadav, बोलें- भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त
कानपुर देहात के मड़ौली गांव में राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव पहुंचें।
कानपुर देहात के मड़ौली गांव में राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव पहुंचें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई।
कानपुर देहात, अमृत विचार। रूरा में किसानों को समय से खाद, पानी, बिजली आदि नहीं मिल पा रही है। जिससे किसानों को लागत निकालना मुश्किल है। जबकि भाजपा सरकार ने किसानों की आय दोगुना करने का वादा किया था। यह बात सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने रूरा में पूर्व राज्यमंत्री स्व. रामस्वरूप सिंह गौर के आवास पर श्रद्धांजलि देने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए कही।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं है। किसान अपनी लागत नहीं निकल पा रहे हैं और भाजपा पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। भाजपा के सारे वादे झूठे निकले। सपा राष्ट्रीय महासचिव ने अखिलेश यादव सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार ने अपनी ओर से कोई नई योजना नहीं बनाई है। जिन योजनाओं को सरकार चला रही है। वह सभी अखिलेश यादव की हैं। प्रदेश के बागपत, मुरादाबाद व पूर्वांचल में घटी घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि कानपुर समेत पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ गई है।
आलू किसान परेशान हैं। उन्होंने पूर्व राज्यमंत्री व तीन बार विधायक रहे स्व. रामस्वरूप सिंह को अपनी करीबी बाते हुए चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। करीब आधा घंटे रुकने के बाद सपा राष्ट्रीय महासचिव का काफिला रवाना हो गया। इस मौके पर पूर्व विधायक के पौत्र नीरज सिंह गौर, पूर्व ब्लाक प्रमुख वेदव्यास निराला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सपा राष्ट्रीय महासचिव का जगह-जगह स्वागत
पूर्व विधायक को रूरा में श्रद्धांजलि देने के लिए जिले में पहुंचे सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह का कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। अकबरपुर में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष शेखू खान ने अपने साथियों के साथ महासचिव का जोरदार स्वागत किया। वहीं डेरापुर क्षेत्र के रानीपुर गांव में राष्ट्रीय महासचिव का हुकुम सिंह यादव, गोविंद सिंह यादव, हिम्मत सिंह यादव समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।
