बांदा: मोटराइज्ड ट्राई साइकिल पाकर दिव्यांगजनों के खिले चेहरे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा, अमृत विचार। जीआईसी मैदान में आज जब दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिलीं तो उन्हें लगा जैसे उनके पर लग गये हों। मारे खुशी के उनके चेहरे चमक उठे। मुख्यमंत्री की घोषणा अंतर्गत जनपद में नि:शुल्क मोटराइज्ड ट्राई साइकिल योजनांतर्गत दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने शनिवार को दिव्यांगजनों मोटराइज्ड ट्राई साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में हुआ। 

कार्यक्रम का संचालन धनंजय पांडेय ने किया। कार्यक्रम में सांसद आरके पटेल, हमीरपुर सांसद पुष्पेंद्र चंदेल, सदर विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, ब्लॉक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता, राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अभिषेक चौधरी, प्रधानाचार्य राजकीय दृष्टिबाधित इंटर कॉलेज महोखर कुशल सिंह यादव, कौशल विकास केंद्र महोखर अजीत प्रताप सिंह समेत दिव्यांगजन व उनके परिजन उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-सुलतानपुर: दबंगों ने रास्ते में रोककर बाइक सवार दो लोगों को मारी गोली, एक लखनऊ रेफर

संबंधित समाचार