गाजीपुर में प्रशासन ने अंसारी इंटर कॉलेज की बाउंड्रीवॉल ढहाई, अफजाल अंसारी का है स्कूल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। जिला प्रशासन ने मुख्तार अंसारी के भाई सांसद अफजाल अंसारी के अंसारी इंटर कॉलेज की बाउंड्रीवॉल को जेसीबी चलाकर गिरा दिया है। बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई सरकारी जमीन पर निर्माण को लेकर की गयी है। इस बारे में अभी तक अफजाल अंसारी की तरफ से कोई बयान नहीं दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि सरकारी जमीनों पर बने अवैध निर्माण को गिराने के निर्देश दिए गए हैं और ये कार्रवाई इसी क्रम में की गयी है। बताते चलें कि इसके पहले प्रशासन ने मुख्तार अंसारी के बेटों के मकान पर बुलडोजर की कार्रवाई कर उन्हें ढहाया था। ये मकान भी अवैध तरीके से निर्मित बताये गए थे।       

ये भी पढ़ें - लखनऊ: अखिलेश यादव ने दोनों डिप्टी CM की अनुपस्थिति पर उठाये सवाल, Tweet कर मांगा जवाब

संबंधित समाचार