इंडियन आर्मी ने एक घर से 2 करोड़ रुपए से अधिक की भारतीय और विदेशी मुद्रा सहित लगभग 7 Kg नशीले पदार्थ बरामद किए
श्रीनगर। भारतीय सेना के जवानों ने पुंछ सेक्टर के मोहम्मद रफीक के घर से 2 करोड़ रुपए से अधिक की भारतीय और विदेशी मुद्रा सहित लगभग 7 किलोग्राम नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। दिलबाग सिंह (DGP, जम्मू-कश्मीर) ने बताया कि अब पाकिस्तान से एक साथ मादक पदार्थ और हथियारों की तस्करी की जा रही है। ये हथियार दहशतगर्दों के पास जाते हैं और नशीले पदार्थ से आने वाले पैसे का इस्तेमाल दहशतगर्द को जिंदा रखने के लिए होता है।
दिलबाग सिंह ने कहा, ऐसे कई मामलों को हम पकड़ चुके हैं और उस पर कार्रवाई भी करते हैं। इसमें हम NCB को शामिल कर रहे हैं। इस मामले में और पहले के मामले में भी जितने भी लोग शामिल होंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें : सप्ताह की शख्सियत : 'सोन्या क्रिश्चियन' ने अमेरिका में सबसे प्रतिष्ठित शिक्षा प्रणाली की चांसलर बन देश का मान बढ़ाया
