लखनऊ : Amazon, Flipkart सहित कई ई-कॉमर्स कंपनियों के पुतलों की होलिका जलाएंगे व्यापारी
लखनऊ,अमृत विचार। अमेजॉन, फ्लिपकार्ट सहित अनेक ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा मनमाने ढंग से किए जा रहे व्यापार के कारण देश के परंपरागत व्यापारियों के चौपट हो रहे व्यापार को बचाने के उद्देश्य से तथा देश में ई-कॉमर्स पॉलिसी लागू करने की मांग को लेकर कनफेडरेशन ऑफ इंडिया ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के आवाहन पर सोमवार (6 मार्च 2023) को देश के सभी प्रमुख राज्यों की राजधानी में व्यापारियों द्वारा विदेशी E-Commerce कंपनी अमेजॉन सहित ई-कॉमर्स कंपनियों के पुतले जलाकर देश के परंपरागत व्यापारियों के व्यापारियों को बचाने की सरकार से मांग करेंगे।
कैट के प्रदेश चेयरमैन एवं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में परंपरागत व्यापारियों का विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों के कारण व्यापार बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। यह कंपनियां मनमाने ढंग से देश के नियम कानूनों का उल्लंघन करते हुए व्यापार कर रही हैं। जिसके कारण परंपरागत व्यापारियों के सामने अपने व्यापार को बचाने की बहुत बड़ी चुनौती आ गई है। उन्होंने कहा, देश में ई-कॉमर्स पॉलिसी तुरंत लागू होनी चाहिए ताकि इन कंपनियों के मनमाने ढंग से किए जा रहे व्यापार पर अंकुश लग सके।
व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने बताया सोमवार 6 मार्च को उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल एवं कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के बैनर तले उदयगंज चौराहे पर दोपहर 3 बजे विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों के पुतलों की होलिका जलाई जाएगी। जिसमें राजधानी की प्रमुख बाजारो के व्यापार हिस्सा लेंगे।
ये भी पढ़ें- उमेश पाल हत्याकांड: UP डीजीपी ने 5 आरोपियों पर घोषित किया ढाई लाख रुपये का इनाम
