CM अरविंद केजरीवाल ने किया कपिल सिब्बल के नये मंच ‘इंसाफ’ का समर्थन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अन्याय के खिलाफ लड़ाई के लिए वकील एवं सांसद कपिल सिब्बल द्वारा शुरू किये गये मंच ‘इंसाफ’ से जुड़ने की रविवार को सभी से अपील की। राज्यसभा के निर्दलीय सदस्य सिब्बल ने शनिवार को घोषणा की थी कि देश में मौजूद ‘अन्याय’ का मुकाबला करने के लिए वह ‘इंसाफ’ नामक मंच गठित कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - Karnataka : BJP येदियुरप्पा पर हुई आश्रित, बनाया विधानसभा चुनाव में पार्टी का चेहरा 

उन्होंने गैर-भाजपाई मुख्यमंत्रियों एवं विपक्षी दलों के अन्य नेताओं से सहयोग की भी मांग की थी। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘यह कपिल सिब्बल साहब की बहुत महत्वपूर्ण पहल है। मैं सभी से इससे जुड़ने की अपील करता हूं और हम मिलकर अन्याय का मुकाबला करेंगे।’’

ये भी पढ़ें - हस्तक्षेप के प्रयासों से उचित तरीके से निपटकर न्यायपालिका ने स्वतंत्रता सुनिश्चित की: पूर्व CJI यू.यू. ललित

संबंधित समाचार