हल्द्वानी: नैनीताल, बरेली व मुरादाबाद के लिए यात्रियों की भारी भीड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

परिवहन निगम ने होली पर दिल्ली के लिए 6 और बरेली के लिए 4 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की

हल्द्वानी, अमृत विचार। होली के त्यौहार में लोगों को अपने घर जाने और रविवार को शहर में कनिष्ठ सहायक की परीक्षा आयोजित होने के चलते पैदा हुई भीड़ के चलते  बस स्टेशन पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

स्टेशन में तैनात आला अधिकारी भी भीड़ की संख्या को देखकर अंदाज लगाने में असमर्थ रहे। उत्तरप्रदेश परिवहन निगम ने बरेली और मुरादाबाद के लिये अपनी बसों की संख्या में बढ़ोतरी कर उत्तराखंड परिवहन निगम को राहत दी।

बरेली के लिए यात्रियों  की भीड़ बढ़ने के कारण बस स्टेशन पर तैनात वरिष्ठ केंद्र प्रभारी इंद्रा भट्ट ने तत्काल व्यवस्था कर दिल्ली के लिये लगी बसों को बरेली के रूट से भेजा, इसके अलावा नैनीताल, टनकपुर, रामनगर, काशीपुर के लिये भी बसों के फेरे बढ़ाकर भीड़ को नियंत्रित किया गया।

इंद्रा भट्ट ने बताया कि दिल्ली के लिए प्रतिदिन 12 बसें चलती हैं और होली के लिए 6 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। कुल 18 बसें इस रूट पर चलाई जा रही हैं। इसके अलावा बरेली रूट के यात्रियों की संख्या इजाफा होने के कारण इस रूट पर 4 अतिरिक्त बसों समेत कुल 10 बसें चलाई जा रही हैं।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज