Kanpur News: दो पक्षों के बीच विवाद के बाद पथराव, भारी पुलिस बल तैनात
कानपुर। नजीराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार देर शाम शहर का माहौल बिगड़ने से बच गया। दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद भारी पथराव हो गया। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ गया। बवाल और हंगामे की सूचना पर मौके पर एक दर्जन से ज्यादा थानों का फोर्स, पीएसी और क्यूआरटी पहुंच गई।

इसके बाद किसी तरह स्थिति को संभाला जा सके। घटना से आलाधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। समाचार लिखे जाने तक मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
यह भी पढ़ें:-प्रयागराज: होली पर्व को लेकर कच्ची शराब बनाने वाले के खिलाफ ताबड़तोड़ दबिश
