लखनऊ: बेटा खेलता था Online Games, जालसाजों ने पिता के खाते से उड़ाए 30 लाख रुपये   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। साइबर अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए यूपी पुलिस लगातार कोशिशें कर रही है लेकिन अपराधी इसके बावजूद घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला राजधानी लखनऊ का है। यहां एक बैंक कर्मचारी रजनीश कुमार के मोबाइल को हैक कर अपराधियों ने 30 लाख रुपये उनके अकाउंट से ट्रांसफर कर लिए। 

पीड़ित ने इसकी शिकायत गाजीपुर पुलिस से की है,जहां मामले की पड़ताल की जा रही है। पीड़ित के अनुसार उसका बेटा ऑनलाइन गेम खेलता था। इसी दौरान साइबर अपराधियों ने उन्हें शिकार बनाते हुए उनके खाते से ₹30 लाख ट्रांसफर कर लिए। रजनीश ने गाजीपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।  

ये भी पढ़ें -उमेश पाल हत्याकांड: अतीक गैंग में शामिल होने के लिए विजय ने किया था धर्म परिवर्तन 

संबंधित समाचार