अयोध्या: तालाब में डूबकर युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। खंडासा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पूरब रौतवा निवासी रमेश कुमार उर्फ सोनू पुत्र पंचम पासी की शुक्रवार सुबह दस बजे मछली पकड़ते समय तालाब में डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज खंडासा अभिषेक त्रिपाठी ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रमेश …

अयोध्या, अमृत विचार। खंडासा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पूरब रौतवा निवासी रमेश कुमार उर्फ सोनू पुत्र पंचम पासी की शुक्रवार सुबह दस बजे मछली पकड़ते समय तालाब में डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज खंडासा अभिषेक त्रिपाठी ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रमेश कुमार (20) गडौली सम्पर्क मार्ग के पास स्थित तालाब में मछली पकड़ने गया हुआ था। मछली पकडते वक्त अचानक पैर फिसल जाने के कारण वह गहरे तालाब में गिर गया और डूबने लगा वहां खड़े ग्रामीणो ने देखा तो दौड़ कर बचाने की कोशिश की।

लेकिन जब तक ग्रामीण सोनू को तालाब से निकालते उसकी डूबकर मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। चौकी इंचार्ज खण्ड़ासा अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

संबंधित समाचार