Bank Holidays : Kanpur के 24 बैंकों की 500 शाखा इन दिनों रहेंगी बंद, निपटा लें अपने जरूरी कार्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में होली के त्यौहार पर 7 और 8 को एटीएम बंद रहेंगी।

कानपुर में होली के त्यौहार को लेकर 24 बैंकों की 500 शाखा 7 और 8 मार्च को बंद रहेंगी। दो दिन की छुट्टी को लेकर सीसीटीवी कैमरे और गार्ड बैंकों और एटीएम में मुस्तैद रहेंगे।

कानपुर, अमृत विचार। मंगलवार (आज) से दो दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में बैंक संबंधित लेन-देन सहित कई कार्य नहीं हो सकेंगे। होली पर्व पर लोगों की व्यवस्था प्रभावित न हो, इसको लेकर एटीएम फुल रखने के लिए एजेंसियों को निर्देशित किया गया है। गुरुवार और शुक्रवार को खुलने के बाद बैंक फिर दो दिन बंद रहेंगे, जिसके बाद सोमवार से बैंक में सामान्य तरीके से काम होगा।

जिले में करीब 25 बैंकों की 500 के लगभग शाखाएं हैं। ज्यादातर कार्य ऑनलाइन होने की वजह से बैंकों पर ज्यादा भीड़ तो नहीं होती है। लेकिन, ग्रामीण और बुजुर्ग व डिजिटल से अंजान ग्राहक बैंक आकर ही अपने लेन-देन व केवाईसी संबंधित कार्यों को पूरा कराते हैं। होली पर्व के चलते इस सप्ताह ज्यादातर बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में एटीएम में कैश उपलब्ध रहे, बैंक अधिकारियों ने इसको लेकर तैयारी कर ली है।

लीड बैंक मैनेजर (एलडीएम) दीपेंद्र शुक्ला ने बताया त्योहार का देखते हुए एटीएम स्थल पर सीसीटीवी कैमरों को भी चेक कराया गया है। सभी एटीएम में कैमरे ठीक हैं, जहां कमी थी, उसे सुधार लिया गया है। उन्होंने बताया कि एजेंसियों के वेंडरों के जरिए त्योहार पर एटीएम में कैश उपलब्ध कराए गए हैं। इसके साथ ही अधिकारियों द्वारा इसकी मानिटरिंग भी होगी। उन्होंने बताया कि बाजार, रोडवेज, रेलवे व उन सार्वजनिक स्थलों पर विशेष तौर पर इस व्यवस्था को लेकर तैयारी रहेगी।

संबंधित समाचार