WPL 2023 : RCB ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, आशा की जगह श्रेयंका को मौका...देखें प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा, जब से मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया है, तब से मैं टीमों की कप्तानी कर रही हूं
मुंबई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की कप्तान स्मृति मंधाना ने सोमवार को यहां महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। आरसीबी ने अपनी टीम में एक बदलाव करके आशा शोभना की जगह श्रेयंका पाटिल को अंतिम एकादश में रखा है। मुंबई ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। दोनों ही टीमों का यह दूसरा मैच है। मुंबई इंडियंस ने जहां ओपनिंग मैच में गुजरात टाइटंस को हराया था तो आरसीबी को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी।
'मुझ पर कोई अतिरिक्त दबाव नहीं आता'
मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा, जब से मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया है, तब से मैं टीमों की कप्तानी कर रही हूं। इससे मुझ पर कोई अतिरिक्त दबाव नहीं आता है बल्कि यह मुझे मैच से अधिक जुड़ा हुआ महसूस कराता है। इससे मुझे अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिलती है।
Smriti & Harmanpreet - crème de la crème of women's cricket in 🇮🇳, leading their respective teams against each other tonight! 😮💨
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) March 6, 2023
The beauty of #WPL, we tell you! 🤩🙌#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #SheIsBold #WPL2023 #MIvRCB pic.twitter.com/th8lIaqMAA
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेली मैथ्यूज, नैटली सीवर ब्रंट, अमीलिया केर, हुमायरा काजी, पूजा वस्त्राकर, इजाबेल वॉन्ग, अमनजोत कौर, जींतिमनी कलिता और साइका इशाक।
Captain Smriti has won the toss again.
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) March 6, 2023
🗣️ "It looks like a good wicket to bat on." Alright, skip! 🏏
☝️change in our XI:
Shreyanka 🔁 Asha Shobana #PlayBold #ನಮ್ಮRCB #SheIsBold #WPL2023 #MIvRCB pic.twitter.com/vouFSMOB3I
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, दिशा कसत, एलिस पेरी, रिचा घोष, हीथर नाइट, श्रेयंका पाटिल, कनिका आहूजा, मीगन शट, प्रीति बोस और रेणुका सिंह।
ये भी पढ़ें : WPL 2023 : दिल्ली ने बैंगलोर को 60 रन से रौंदकर किया चारों खाने चित्त, शैफाली वर्मा के बाद तारा नॉरिस चमकीं
