देशभर में कोरोना के 8.48 लाख से अधिक नमूनों की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण का पता लगाने के लिए पिछले 24 घंटे के दौरान देशभर में रिकॉर्ड 8,48,728 नमूनों की जांच की गयी है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 13 अगस्त को देशभर में 8,48,728 नमूनों की जांच की गयी और इसके साथ ही …

नई दिल्ली। कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण का पता लगाने के लिए पिछले 24 घंटे के दौरान देशभर में रिकॉर्ड 8,48,728 नमूनों की जांच की गयी है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 13 अगस्त को देशभर में 8,48,728 नमूनों की जांच की गयी और इसके साथ ही अब तक जांच किये गये नमूनों की कुल संख्या 2,76,94,415 हो गयी है।

इस बीच देश में कोरोना परीक्षण लैब की संख्या बढ़कर 1,451 हो गयी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के अब तक के सबसे अधिक रिकॉर्ड 64,553 नये मामले सामने आने से अब तक संक्रमण के शिकार हुए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 24,61,190 हो गयी है। हालांकि, 13 अगस्त को 55,573 संक्रमितों के रोगमुक्त होने और 1,007 मरीजों की माैत से संक्रमण के सक्रिय मामलों में 7,973 की तेजी आयी है। देश भर में इस समय संक्रमण के 6,61,595 सक्रिय मामले हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज