UP में स्नेह मिलन सम्मेलन करेगी BJP, होली के बाद मुजफ्फरनगर से होगी शुरुआत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी होली के बाद स्नेह मिलन सम्मेलन का आयोजन करेगी। पार्टी से जुड़े सूत्रों के अनुसार इसकी शुरुआत मुजफ्फरनगर जिले से होगी। बताया जा रहा है कि पार्टी यूपी में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए इस कार्यक्रम को शुरू कर रही है। इसमें मुस्लिम समुदाय को पार्टी से जोड़ने को लेकर फोकस किया जाएगा। साथ ही यूपी में जिन सीटों पर पार्टी को कामयाबी नहीं मिली थी उनमें सम्मलेन के जरिये आम लोगों तक पहुँच बनाई जायेगी।

गौरतलब है कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष खुद पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आते हैं और पार्टी का फोकस मुस्लिम और जाट दोनों समुदायों पर है। अभी हाल ही में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। उन्होंने पार्टी में नए पदाधिकारियों के मनोनयन को लेकर लिस्ट भी उन्हें सौंपी है। साथ ही यूपी में आगामी चुनावों के लिए चर्चा भी की। पार्टी की तरफ से स्नेह मिलन सम्मेलन के जरिये भाजपा के पक्ष में माहौल बनाया जाएगा।      

ये भी पढ़ें - वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भरता का विजन एक राष्ट्रीय जिम्मेदारी : PM मोदी

संबंधित समाचार