मुरादाबाद : हवन कुंड में आहुति देकर होली पर की अमन शांति की कामना
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच होली के मैदान स्थित श्री बालाजी के दरबार में हवन किया गया
मुरादाबाद, अमृत विचार। श्री बालाजी महाराज की कृपा से जगतगुरु श्री राघवेन्द्री महाराज के तत्वाधान में आचार्य पंडित प्रदीप कुमार ओझा ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर हवन में आहुतियां डाली। मुख्य यजमान अनुराग अग्रवाल, निशा अग्रवाल के साथ अन्य श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में आहुतियां डालकर अमन शांति के साथ सभी के सुखमय जीवन की कामना की। जगतगुरु जादाचार्या साध्वी श्री राघवेन्द्री महाराज ने श्रद्धालुओं को सही रास्ते पर चलने का आह्वान किया।
इसी क्रम में कटघर क्षेत्र में निकले रामढोल शोभायात्रा का भी स्वागत किया गया। भगवान की आरती उतार कर विश्व कल्याण की कामना की गई। इस दौरान रवि राघव, आशीष अग्रवाल, धर्मेश भदोरिया, संतोष शर्मा, मनीष अग्रवाल, मयंक माथुर, राकेश अग्रवाल, श्याम लाल, नीरज अग्रवाल, संदीप परमार, राजेश रस्तोगी, अक्षय कुमार, सुमित अग्रवाल, राजीव शर्मा, विपुल अग्रवाल, रीता सिंह, गीता सिंह, अंजली राघव सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : होली के लिए बाजार में जमकर खरीदारी, अबीर-गुलाल और पिचकारी खरीदने को उमड़ी भीड़
