पीलीभीत: आईएमए ने मनाई होली, जमकर लगाया एक दूसरे को गुलाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। होली के त्योहार को लेकर आईएमए की ओर से होली महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां आईएमए के पदाधिकारियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। साथ ही जमकर डांस हुआ। देर शाम तक कार्यक्रम चलता रहा।

WhatsApp Image 2023-03-07 at 4.30.58 PM (1)

ललौरीखेड़ा भवन में स्थित आईएमए भवन में होली महोत्सव का आयोजन किया गया। आईएमए अध्यक्ष डॉ. पीयूष अग्रवाल, सचिव डा. रोहित सिंह की ओर से सारी व्यवस्थाएं की गई। जहां आईएमए से जुड़े समस्त पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। जहां सबसे पहले राधा-कृष्ण के साथ मनमोहक फूलों की होली खेली गई। इसके बाद कार्यक्रम में पहुंचे संस्था के संरक्षक डॉ. एस के अग्रवाल को गुलाल लगाकर उन्हें होली की मुबारकबाद दी। फिर सभी अपने परिवार वालों के साथ ढोल नगाड़ों पर रंग गुलाल उड़ाते हुए जमकर डांस किया। कार्यक्रम में महिला डॉक्टर और अन्य डॉक्टरों ने रंग बिरंगे कपड़े पहनकर होली का आनंद  लिया। 

आईएमए ने बताया कि दो वर्षों से होली महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सभी लोग प्रतिभाग करते हैं। होली का त्योहार बुराई को भुलाकर एक दूसरे को गले लगाकर प्यार का संदेश दिया। इस मौके पर डॉ. पी डी सिंह, डॉ. रश्मि, डॉ. महेश, डॉ. सचान, डॉ. गोखले, डॉ. शैलेंद्र समेत सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढे़ं- पीलीभीत: 63 वर्षीय हृदय रोगी व्यापारी को कोतवाल ने दिया धक्का, जानिए फिर क्या हुआ?

 

संबंधित समाचार