शाहजहांपुर: दीवार गिरने से राजमिस्त्री की मौत, एक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर,अमृत विचार। शौचालय के टैंक का निर्माण करते समय शुक्रवार सुबह पड़ोस में मकान की दीवार गिर गई। जिसके मलबे में दबकर राजमिस्त्री की मौत हो गई। जबकि मकान मालिक का बेटा घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने राजमिस्त्री के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। थाना …

शाहजहांपुर,अमृत विचार। शौचालय के टैंक का निर्माण करते समय शुक्रवार सुबह पड़ोस में मकान की दीवार गिर गई। जिसके मलबे में दबकर राजमिस्त्री की मौत हो गई। जबकि मकान मालिक का बेटा घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने राजमिस्त्री के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव पूरनपुर निवासी 60 वर्षीय हाकिम शुक्रवार सुबह करनपुर पड़री में होरीलाल के यहां शौचालय का निर्माण करने गए थे। टैंक के लिए गड खोदा गया था। सुबह करीब नौ बजे वह उसी में बैठकर काम कर रहे थे। वहीं पर मकान मालिक होरीलाल का बेटा 30 वर्षीय ओमेंद्र खड़ा था, तभी टैंक के पास गारे से जुड़ी पक्की ईंट की दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर पड़ी। दीवार के मलबे में वह दब गए। दीवार गिरने की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ इकट्टा हो गई। जैसे-तैसे मलबा हटाकर हाकिम को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

ओमेंद्र को घायल अवस्था में बाहर निकाल लिया गया। उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी सदाप्यारी के आंसू थम नहीं रहे हैं। मृतक के पांच बच्चे हैं। जिनमें दो बेटी और तीन बेटे हैं। सभी की शादी हो चुकी है।

संबंधित समाचार