रायबरेली : भाजपा विधायक अदिति सिंह पर पूर्व विधायक ने लगाया रुपया हड़पने का आरोप 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। सदर विधानसभा सीट से भाजपा की विधायक अदिति सिंह पर सरेनी के पूर्व विधायक सुरेंद्र बहादुर सिंह ने बड़ा आरोप लगाया है। गुरुवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने भाजपा विधायक पर रूपया हड़पने का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है।

पूर्व विधायक का आरोप है कि भाजपा विधायक ने अपनी छोटी बहन की शादी के दौरान उनसे 50 लाख रुपए उधार लिए थे। जिसके एवज में उनके पास विधायक ने कुछ अपनी जमीन के कागजात दिया था। इस लेनदेन का हिसाब चुकता करने के लिए भाजपा विधायक ने 1 साल का समय मांगा था। उसके बाद भी जब उनको वापस रुपए नहीं मिले तो उन्होंने भाजपा विधायक से संपर्क करना शुरू किया। आरोप है कि विधायक ने उनका फोन रिसीव करना छोड़ दिया और उनसे बातचीत भी बंद कर दी।

इसके बाद उन्होंने व्हाट्सएप पर भाजपा विधायक को मैसेज करके पत्रकार वार्ता में पूरी जानकारी देने की बात कही। जिसके बाद भाजपा विधायक ने अपने मां के खाते से उन्हें 10 लाख रुपए रुपए वापस किए। शेष बची धनराशि को वापस करने में वह आनाकानी कर रही है। इस बात को लेकर पूर्व विधायक ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता करके अपनी पूरी बात कही है। उधर सदर विधायक से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें : बहराइच : डीजे पर गाना बदलने को लेकर मारपीट, 11 गिरफ्तार

संबंधित समाचार