उमेश पाल हत्याकांड में शामिल शूटर साबिर के भाई का खेत मे मिला शव
आरोपियों की तलाश में यूपी STF की 18 जगहों पर छापेमारी
प्रयागराज, अमृत विचार। राजूपाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या में शामिल शूटर साबिर की तलाश फिलहाल एसटीएफ कर रही थी, लेकिन गुरुवार को उसके भाई का शव खेत में मिला है। शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक पूरामुफ्ती के मरियाडीह निवासी शूटर साबिर का भाई जाकिर, आठ साल पहले अपनी पत्नी की हत्या के मामले में जेल गया था। अभी चार माह पहले ही जमानत पर छूट कर जाकिर घर आया था। जहां गुरुवार को जकीर की शव कोखराज थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव स्थित एक खेत में मिली। गांव वालों ने शव को देखा तो सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौक पर पहुंची और शव की शिनाख्त में जुट गई। मृतक की पहचान शमसुद्दीन ने अपने भतीजे 50 वर्षीय जाकिर के रूप में किया। घटना को लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।
उमेश पाल हत्याकांड में कुछ नए खुलासे सामने आए हैं। घटना में कोलकाता, बिहार और नेपाल से जुड़े कनेक्शन सामने आ रहे हैं। एसटीएफ की टीम लगातर छापेमारी कर रही है। एसटीएफ की टीम ने 18 जगहों पर छापेमारी की ही। जिसमे टीम को कुछ सुराग भी मिले है। जिसके आधार पर टीम आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए तैयारी कर रही हैं।
यह भी पढ़ें : बाराबंकी : नशे में धुत आरक्षी ने जमकर मचाया उत्पात
