Kanpur: दुष्कर्म कांड में हुक्का बार संचालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सपा मीडिया सेल ने ट्वीट कर भाजपा को घेरा

कानपुर में दुष्कर्म कांड में पुलिस ने हुक्का बार संचालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Kanpur: दुष्कर्म कांड में हुक्का बार संचालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सपा मीडिया सेल ने ट्वीट कर भाजपा को घेरा

कानपुर के कर्रही के हुक्का बार में दुष्कर्म कांड में पुलिस ने हुक्का बार संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार। उधर, समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल ने ट्वीट कर भाजपा को घेरा।

कानपुर, अमृत विचार। कर्रही के कैफे (हुक्काबार) में रेप के मामले में पुलिस ने जांच के दौरान दोषी पाए जाने पर हुक्काबार संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस मामले को मुख्य आरोपी को पहले ही जेल भेज चुकी है। पीड़िता के बयान की जांच व अन्य तथ्यों के आधार पर पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।    
 
बर्रा थानाक्षेत्र के कर्रही रोड में संचालित एमजी कैफे में किशोरी के दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने जांच के दौरान दोषी पाए गए कैफे संचालक शोभित पाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में इससे  पूर्व पुलिस मुख्य आरोपी विनय ठाकुर को पहले ही जेल भेज चुकी है। वहीं मामले में तीसरा नामजद आरोपी हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
 
पुलिस हिस्ट्रीशीटर की तलाश में कई संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही है। एसीपी नौबस्ता अभिषेक पांडेय ने बताया मूलरुप से औरैया जनपद के बिधूना तहसील निवासी शोभित पाल मामले की जांच के दौरान धारा 120 बी, पाक्सो एक्ट का दोषी पाया गया, जिस पर आरोपी को जेल भेजा गया है।
 

सपा मीडिया सेल ने ट्वीट कर भाजपा को घेरा

बर्रा में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल ने भाजपा बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा का एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें सांगा बर्रा थाने से हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर को केक खिलाते दिखाई दे रहे हैं। सपा ने हिस्ट्रीशीटर की गिरफ्तारी न होने पर हिस्ट्रीशीटर से विधायक की नजदीकी का आरोप लगाते हुए तंज कसते हुए कहा कि मिलाइए इस मिट्टी में । मीडिया सेल ने ट्वीट करते हुए लिखा योगी जी आपका विधायक अपने हाथों से बलात्कारी को केक खिला रहा, बलात्कारी की हिस्ट्रीशीट सामने है, मिलाइए इस मिट्टी में , बचा क्यो रहे हैं आप और आपकी सरकार। सिर्फ इसलिए क्योंकि ये आपका स्वजातीय है।

SP (3)