उप्र: शनिवार और रविवार को चलेंगे ऑटो-टेम्पो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। शनिवार व रविवार को प्रतियोगित परीक्षाओं की वजह से परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए डीसीपी ट्रैफिक ने ऑटो-टेम्पो चलने की मंजूरी दे दी है। सप्ताह में दो दिनों के लॉकडाउन के दौरान अभ्यार्थियों को आवागमन की छूट रहेगी। रविवार को अधिनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से खंड शिक्षा अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा होगी। …

लखनऊ। शनिवार व रविवार को प्रतियोगित परीक्षाओं की वजह से परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए डीसीपी ट्रैफिक ने ऑटो-टेम्पो चलने की मंजूरी दे दी है। सप्ताह में दो दिनों के लॉकडाउन के दौरान अभ्यार्थियों को आवागमन की छूट रहेगी। रविवार को अधिनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से खंड शिक्षा अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा होगी।

परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र दिखाकर पब्लिक ट्रांसपोर्ट से परीक्षा केंद्र तक आवागमन कर सकेंगे। यह जानकारी देते हुए ऑटो संघ के अध्यक्ष ने कहा कि ऑटो चालकों को कोई परेशानी होने पर सीधे कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते है।

संबंधित समाचार