बरेली: मढ़ीनाथ में गर्भवती ने फंदे पर लटककर दी जान
बरेली,अमृत विचार। नौ माह की गर्भवती का शव उसके कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंचे मायके के लोगों ने पति और सास ससुर पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर …
बरेली,अमृत विचार। नौ माह की गर्भवती का शव उसके कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंचे मायके के लोगों ने पति और सास ससुर पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
सुभाषनगर थाना क्षेत्र के ग्रेटर कैलाश कॉलोनी निवासी वीरपाल ने अपनी बेटी मनु उर्फ पूनम का विवाह 20 अप्रैल 2019 को मढ़ीनाथ के रहने वाले गोविंद दास के साथ किया था। मनु के ससुर जयवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह उसकी बहू ने पति और उन्हें खाना बनाकर दिया। उसके बाद बेटा और वह अपने काम के लिए निकल गया।
जयवीर ने बताया कि उसकी पत्नी द्रोपदी इसी बीच नहाने लगीं। उसके बाद बहू ने कमरे में बंद होकर साड़ी से फंदा लगाकर पंखे में लटककर जान दे दी। एक घंटे बाद उन्हें बहू के फांसी लगाकर जान देने की सूचना मिली तो घर पहुंचकर पुलिस को बुला लिया। बेटी की मौत की खबर सुनकर उसके मायके के लोग भी ससुराल पहुंच गए। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लड़की के पिता ने बताया कि उसकी बेटी नौ माह के गर्भ से थी। पति सास-ससुर पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
