बरेली में कोरोना से चार की मौत, 138 संक्रमित मिले
बरेली,अमृत विचार। जनपद में कोरोना से संक्रमित मरने वाले वाले मरीजों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को तीन महिलाओं समेत चार संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं, जनपद में 138 लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिला सर्विलांस अधिकारी डा. अशोक कुमार ने बताया कि मृतकों में 54 वर्षीय …
बरेली,अमृत विचार। जनपद में कोरोना से संक्रमित मरने वाले वाले मरीजों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को तीन महिलाओं समेत चार संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं, जनपद में 138 लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।
जिला सर्विलांस अधिकारी डा. अशोक कुमार ने बताया कि मृतकों में 54 वर्षीय अनीता सिंह बदायूं रोड स्थित ग्रीन वैली का निवासी थीं। इन्हें पिछले 10 दिनों से कफ और चार दिनों से बुखार की शिकायत थी। तीन अगस्त को यह जिला अस्पताल गईं, जहां इनका कोरोना टेस्ट कराया गया। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर इन्हें पांच अगस्त को शहर के बाहर स्थित कोविड एल-2 अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
वहीं, गोपाल नगर संजय निवासी 64 वर्षीय गंगादेवी ने 300 बेड अस्पताल में जांच कराई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर कोविड एल-3 अस्पताल में भर्ती किया गया। उपचार के दौरान मौत हो गई। हाफिजगंज निवासी 50 वर्षीय मीरा ने 10 अगस्त को जिला अस्पताल में जांच कराई। अगले दिन संक्रमण की पुष्टि होने पर शहर के बाहर कोविड एल-2 में भर्ती किया गया। यहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं, आलमपुर जाफराबाद निवासी अली बख्श ने सात अगस्त को एक निजी अस्पताल में चिकित्सकों को दिखाया था। वहां उनकी कोरोना जांच हुई तो संक्रमण की पुष्टि हुई। यहां से उन्हें कोविड एल-2 अस्पताल में भर्ती किया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
