बहराइच: वन विभाग के पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, छह माह से डर के साए में जी रहे थे ग्रामीण, देखें Video

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के मोतीपुर रेंज के सोमई गौडी गांव निवासी ग्रामीण के खेत में लगे पिंजरे में रविवार सुबह मादा तेंदुआ कैद हो गई। वनाधिकारी की टीम उसे रेंज कार्यालय लेकर आई। यहां तीन डॉक्टरों के पैनल ने तेंदुआ के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। जिसमें तेंदुआ पूरी तरह से फिट पाया गया। अधिकारियों के निर्देश पर उसे ट्रांस गेरुआ के जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज अंतर्गत सोमई गौड़ी गांव में लगभग तीन माह से तेंदुए का आतंक था। क्षेत्र में एक बालिका समेत दो लोगों को तेंदुआ निवाला बना चुका है। जिस पर वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाया था। वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र मौर्य ने बताया कि सोमई गौडी गांव निवासी मालती यादव के खेत में वन विभाग की ओर से पिंजड़ा लगाया था। पिंजरे में बकरी को बांधा गया था। 

डीएफओ आकाशदीप वधावन ने बताया कि रविवार सुबह 5.30 बजे तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। उसे रेंज कार्यालय लाया गया। तीन पशु चिकित्सकों की टीम ने तेंदुए के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। उन्होंने बताया कि तेंदुआ पूरी तरह से स्वस्थ्य है। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर उसे ट्रांस गेरुआ जंगल में छोड़ दिया जाएगा। डीएफओ ने बताया कि तेंदुआ मादा है। उसकी उम्र साढ़े तीन वर्ष के आसपास है।

यह भी पढ़ें:-लाभार्थी को योजना का लाभ दिलाएंगी एक लाख कमल मित्र, नौ हजार को सुषमा स्वराज सम्मान: श्रीनिवासन

संबंधित समाचार