Fatehpur: गंगा नदी में स्नान करने गए दो किशोर डूबे, गोताखोरों ने एक को बचाया, शादी समारोह में शामिल होने आए थे
फतेहपुर में गंगा नदी में स्नान करने में दो किशोर डूबे।
फतेहपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के लहंगी गांव में नदी में स्नान करने में दो किशोर डूब गए। इस पर वहां मौजूद गोताखोरों ने एक को बचा लिया। जबकि दूसरे का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका।
फतेहपुर, अमृत विचार। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के लहंगी गांव के पास गंगा नदी में स्नान करने गए दो बालक डूब गए। चीख पुकार सुन नदी के पास मौजूद लोगों ने एक बालक को बचा लिया लेकिन दूसरा नदी में समा गया। परिवारीजनों को जानकारी हुई कोहराम मच गया। गोताखोरों और पुलिस को रेस्क्यू जारी है। दोनों एक शादी समारोह में सरीक होने के लिए आए थे।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत लहंगी गांव निवासी भूरा पासवान के बेटे महेश की शनिवार को शादी थी। जिसमें हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जमरावा गांव निवासी हिमांशु (13) पुत्र सुरेंद्र पासवान व अरुण ( 12 ) पुत्र चन्द्रशेन उर्फ मन्नू अपने परिवारीजनों के साथ आए थे। इनके परिवारीजन बारात में ललौली थाना क्षेत्र के खटोली गए थे। सुबह बारात लौटी तो परिवाजनों ने ध्यान नहीं दिया। दोनों हिमांशु व अरूण स्नान करने के लिए दो किमी दूर नदी में पहुंच गए।
बताया जाता अरूण नदी में पहले छलांग लगाई उसके बाद हिमांशु नदी में कूद गया और नहाते -नहाते गहरे पानी में चले गए और दोनों डूबने लगे। चीख पुकार सुनकर नदी किनारे मौजूद लोगों ने अरूण को बचा लिया लेकिन हिमांशु नदी में समा गया। ग्रामीण गांव पहुंचे भूरा पासवान को डूबने की जानकारी दी। ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे नदी में खोजबीन की हिमांशु का कोई पता नहीं चल सका तब पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर और स्यंम नाव से रेस्क्यू करने में लग गई।
गोताखोर और ग्रामीणों के साथ नदी में रेस्क्यू जारी है। हिमांशु को बरामद नहीं किया जा सका। अगले दिन भी रेस्क्यू कराया जाएगा।- नीरज यादव प्रभारी निरीक्षक
बुआ के बेटे के शादी में आया था हिमांशु
लापता हिमांशु कक्षा पांच का छात्र था। वह अपनी मां सोनी देवी के साथ बुआ के बेटे महेश की शादी में शामिल होने के लिए आया था। उसके परिजन बारात गए थे लेकिन हिमांशु को मां के पास घर में छोड़ गए थे। दोनों बिना बताए घर से निकल गए,नदी स्नान करने पहुंच गए।
सुरेंद्र व चन्द्रसेन सगे भाई
जमरावा गांव निवासी सुरेंद्र और चंद्रसेन दोनों सगे भाई है। दोनों के दो-दो बेटे है। हिमांशु सबसे बड़ा और अमित छोटा था। अरूण अपने भाईयों में बड़ा और शिवम छोटा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
