यात्रीगण ध्यान दें: सोमवार से गोरखपुर वाया लखनऊ, दिल्ली के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, वेटिंग टिकट वालों को मिलेगी राहत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ/अमृत विचार। पूरब की ओर से लखनऊ, दिल्ली, देहरादूरन जाने के लिए ट्रेनों में होली वापसी की अत्यधिक भीड़ है। ट्रेनों में लंबी वेटिंग के चलते यात्रियों को आरक्षित बर्थ नहीं मिल पा रही है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुये रेलवे प्रशासन ट्रेन संख्या- 05007/05008 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनस-गोरखपुर होली स्पेशल का संचालन गोरखपुर से आज 13 मार्च को वहीं आनन्द विहार टर्मिनस से 14 मार्च दिन मंगलवार को एक फेरे के लिये करने का निर्णय लिया है।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह मुताबिक ट्रेन संख्या 05007 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनस होली स्पेशल 13 मार्च को गोरखपुर से रात्रि 8:55 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद, बस्ती, गोण्डा, दूसरे दिन लखनऊ (उत्तर रेलवे) से देर रात्रि 2:25 बजे, बरेली, मुरादाबाद तथा गाजियाबाद से छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस सुबह 10:40 बजे पहुंचेगी। 

वापसी में 05008 आनन्द विहार टर्मिनस-गोरखपुर होली स्पेशल 14 मार्च को आनन्द विहार टर्मिनस से दोपहर 12:40 बजे प्रस्थान कर लखनऊ (उत्तर रेलवे) से रात्रि 9:10 बजे, छूटकर गोरखपुर देर रात्रि 2:30 बजे पहुॅचेगी। होली स्पेशल ट्रेन में एसएलआरडी के 2, साधारण द्वितीय श्रेणी के 4, शयनयान श्रेणी के 12, तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 5 कोचों सहित कुल 23 कोच लगाये जायेंगे।

22 से 30 मार्च तक लखनऊ-बनारस ट्रेन गोरखपुर तक जाएगी
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के औंड़िहार-भटनी रेल खंड के बीच प्री-नॉन इंटरलॉकिंग का काम होगा। इस वजह से वाराणसी सिटी से 22 से 30 मार्च तक चलने वाली वाराणसी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस गोरखपुर से चलाई जाएगी। इसी क्रम में लखनऊ जंक्शन से 21 से 29 मार्च तक चलने वाली ट्रेन नंबर 15008 लखनऊ जं.-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस वाराणसी सिटी के स्थान पर गोरखपुर में यात्रा समाप्त करेगी।

यह भी पढ़ें:-रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: तीन साल बाद लखनऊ-कानपुर के बीच सोमवार से चलेगी नई मेमू

संबंधित समाचार