रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: तीन साल बाद लखनऊ-कानपुर के बीच सोमवार से चलेगी नई मेमू
कार्यालय संवाददाता, लखनऊ/अमृत विचार। लखनऊ से कानपुर के बीच रोजाना आवागमन करने वाले लोगों के लिए राहतभरी खबर है। तीन साल से बंद चल रही लखनऊ-कानपुर के बीच मेमू ट्रेन आज 13 मार्च से वापस ट्रैक पर लौटेंगी। लखनऊ और कानपुर के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन को एक्सप्रेस बनाकर चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन में सभी 12 डिब्बे मेमू के जनरल कोच के ही रूप में रहेंगी।
दरअसल, मेमू ट्रेन का नाम और नंबर बदलकर एक्सप्रेस का किराया यात्रियों से लिया जाएगा। पहले मेमू का न्यूनतम किराया 10 था, जिसे बढ़ाकर 30 कर दिया गया है। ऐसे में लखनऊ से कानपुर के बीच अधिकतम 30 किराया के बजाए दैनिक यात्रियों को 45 रुपये किराया देना होगा। कानपुर से लखनऊ के बीच रोजाना सफर करने वाले दैनिक यात्रियों की संख्या अत्यधिक है।
मजदूर वर्ग से लेकर नौकरीपेशा,छात्र,छात्रायें रोजाना आवागमन करते हैं कोविड के दौरान मेमू का संचालन बंद होने से दैनिक यात्रियों को चार गुना किराया देकर अप,डाउन करना पड़ रहा था यात्रियों की लंबे समय से रेल प्रशासन ने मेमू ट्रेन चलाने की मांग कर रहे थे जिस पर उत्तर रेलवे ने अब मेमू स्पेशल एक्सप्रेस के रुप में चलाने का निर्णय लिया है जिसका किराया भी बढ़ा दिया गया है।
सप्ताह में पांच दिन चलेंगी ट्रेन
उत्तर रेलवे की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि कानपुर सेंट्रल-लखनऊ मेमू को अनारक्षित एक्सप्रेस स्पेशल बनाकर चलाया जाएगा। यह ट्रेन सप्ताह में शनिवार और रविवार छोड़कर पांच दिन चलेगी।
कानपुर से 12,चारबाग से ढाई बजे चलेगी
ट्रेन संख्या 04298 कानपुर से दोपहर 12:10 बजे चलकर 02:15 बजे चारबाग पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04295 लखनऊ के चारबाग से दोपहर 02:30 बजे चलकर कानपुर सेंट्रल शाम 04:25 बजे पहुंचेगी।
मानकनगर में ट्रेन का होगा स्टापेज
कोविड के पहले मेमू गाड़ी मानकनगर में नहीं रूकती थी। पर, अब चारबाग से रवाना होकर मानकनगर ठहराव करते हुए अमौसी, पिपरसंड, हरौनी, जैतीपुर, कुसुंभी, अजगैन, सोनिक, उन्नाव जंक्शन, मगरवारा, कानपुर पुल बायां किनारा पर भी रूकेगी।
यह भी पढ़ें:-सुलतानपुर: तमंचा सटाकर महिला से नगदी व जेवरात लूटे, केस दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच
