फ्रांस की नौसेना के साथ भारत का समुद्री साझेदारी अभ्यास  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना ने फ्रांसीसी नौसेने का साथ अरब सागर में इस सप्ताह समुद्री साझोदारी का दो दिन का एक अभ्यास पूरा कर लिया है।

रक्षा मंत्रालय की रविवार को जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए कहा गया है कि भारत के स्वदेश निर्मित गाइडेड मिसाइल युद्धक पोत आईएनएस सह्याद्री जहाज ने 10 - 11 मार्च 2023 को अरब सागर में फ्रांस की नौसेना के दो युद्धपोतों -एम्फीबियस असॉल्ट शिप (उभयचर आक्रामक पोत) एफएस डिक्सम्यूइड और एफएस ला फेयेट के साथ समुद्री साझेदारी अभ्यास (एमपीएक्स) में भाग लिया।

विज्ञप्ति के अनुसार इस अभ्यास में समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में विकासात्मक परिवर्तन के एक व्यापक स्पेक्ट्रम को परखा गया, जिसमें क्रॉस डेक लैंडिंग, बोर्डिंग अभ्यास और सीमैनशिप विकास जैसी गतिविधियों को शामिल किया गया था। अभ्यास के निर्बाध संचालन ने दोनों नौसेनाओं के बीच पारस्परिकता एवं उच्च स्तर के सहयोग की पुष्टि की।

आईएनएस सहयाद्री अत्याधुनिक हथियारों व सेंसर से लैस है, जो उसे हवा, सतह तथा तलछट के खतरों का पता लगाने और उन्हें बेअसर करने में सक्षम बनाता है। यह युद्धपोत फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ (पूर्व) के परिचालन नियंत्रण के तहत, विशाखापत्तनम में स्थित भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े का एक हिस्सा है।

ये भी पढ़ें : मोदी ने लोकतंत्र पर टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा 

संबंधित समाचार