बंटवारे की बात करेंगे तो दूसरी बिरादरी के लोग भी अपनी मांग उठाएंगे: सांसद बर्क
संभल, अमृत विचार। सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि देश में कानून है। जब कानून है तो भाजपा, आरएसएस के लोग इस तरह के मसले क्यों उठा रहे हैं। मुल्क को चलने दें, हमदर्दी की बात करें, नफरत की बात नहीं करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि नफरत की बातें करने से मुल्क का निजाम बिगड़ रहा है। मुल्क के हालात बिगड़ रहे हैं। उधर देखो कितनी महंगाई है, कितने बलात्कार हो रहे हैं। निजाम की तरफ देखो कि मुल्क कैसे तरक्की करेगा, हम कैसे आगे बढ़ेंगे। सबको साथ लेकर ही मुल्क आगे बढ़ सकता है।
डा. बर्क ने तौकीर रजा के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि हम बातें करेंगे बंटवारे की तो फिर हिन्दू, मुस्लिम ही नहीं दूसरे बिरादरी व मजहब के लोग भी अपने मसले उठाएंगे। जब कानून मौजूद है तो आरएसएस के लोगों और भाजपा का हिंदू राष्ट्र की मांग करना कानून के खिलाफ है। इसको रोका जाए, वरना मुल्क के अंदर अफरातफरी मच जाएगी।
यह भी पढ़ें- संभल: कक्षा छह के दो छात्रों ने आठ साल की बच्ची से किया दुष्कर्म
