Oscar 2023 में Deepika Padukone ने लूटी महफिल, डायमंड नेकलेस ने खींचा सबका ध्यान...फैंस बोले- 'फायर'

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ऑस्कर अवॉर्ड (Oscar 2023) में बतौर प्रेजेंटर की भूमिका में नजर आईं। इस दौरान दीपिका के लुक पर सभी की निगाहें टिकी रह गईं। दीपिका ने ब्लैक गाउन में ब्लैक ब्यूटी बन महफिल लूट ली। अब सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण का स्टाइलिश लुक वायरल हो रहा है। पहली बार ऑस्कर में इंडिया की तरफ से शिरकत कर रहीं दीपिका ने अपने स्टाइल से सभी को दीवाना बना लिया है।

Deepika Padukone 1

ऑस्कर 2023 में भारतीयों की धूम मची हुई है। 'नाटु नार्दु' और दीपिका पादुकोण नाम छाया हुआ है। एसएस रातामौली की फिल्म 'आरआरआर' के गाने 'नाटु नाटु' ऑस्कर जीतकर इतिहास रच दिया है। दूसरी तरफ, दीपिका पादुकोण का आकर्षक अंदाज फैंस का दिल चुरा रहा है। 

Deepika Padukone

इस परफॉर्मेंस की अनाउंसमेंट स्टेज पर बॉलीवुड ब्यूटी दीपिका पादुकोण ने की। दीपिका स्टेज पर नाटू नाटू सॉन्ग और आरआरआर फिल्म की तारीफ कर रही थीं। इस दौरान वहां बैठी ऑडियंस ने जबरदस्त हूटिंग की। बार बार ऑडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज रहा था। 

Deepika Padukone 3

दीपिका ने ऑस्कर अवॉर्ड के लिए ऑफ शॉल्डर ब्लैक गाउन कैरी किया। ऑफ शॉल्डर ब्लैक गाउन के साथ दीपिका ने डायमंड नेकलेस कैरी किया, जिसके सेंटर में येलो बिग डायमंड पेंडेंट था। इसके साथ उन्होंने ब्रेसलेट और रिंग कैरी की थी। वहीं, उन्होंने इस लुक को खास बनाने के लिए ईयरिंग नहीं पहने।

Deepika Padukone 4

ब्लैक गाउन के साथ दीपिका ने मैसी बन बनवाया था, जो उनके लुक को और बढ़ा रहा था। दी​पिका ने अपने इस डिफरेंट लुक की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

Deepika Padukone 5

दीपिका पादुकोण का यह स्टाइलिश लुक अब इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रहा है। यूजर्स उनके ​इस लुक को 'फायर' बता रहे हैं। वहीं, हग और हार्ट इमोजी के साथ उन पर प्यार भी लुटा रहे हैं। फिल्म 'आरआरआर' की टीम 'नाटु नाटु' के लिए ऑस्कर जीतने के बाद काफी खुश है। 

Deepika Padukone 6

ये भी पढ़ें : Oscar Awards 2023: फिल्म RRR के सॉन्ग ‘नाटु नाटु’ ने ऑस्कर जीत रचा इतिहास

संबंधित समाचार