अयोध्या: आग लगने से घर की गृहस्थी हुई राख 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदरगंज/ अयोध्या, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात अज्ञात कारणों से लगी आग से एक गरीब का आशियाना व गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। परिवार के लोग अब दूसरे के घर शरण लेने को मजबूर है। 
   
घटना तहसील बीकापुर की ग्राम पंचायत कटौना मजरे मटौना की है। गृहस्वामी रामकुमार यादव उसकी पत्नी नीलम, 14 वर्षीय पुत्र आदित्य यादव के साथ पुराने कच्चा मकान में रहते थे। बरसों पहले बरसात में मकान के गिर जाने के बाद एक झोपड़ी नुमा आशियाना बना लिया था। उसी में घर के सारे गृहस्थी के सामान व अन्य सामान राशन आदि रखा थी। देर रात्रि अचानक आग लग गई और देखते ही देखते धू-धू कर पूरा आशियाना जलने लगा। जब तक लोग कुछ समझ पाते और बुझाने को दौड़े तब तक पूरी तरह घर गृहस्थी जलकर राख हो गई। आग लगने के दौरान परिवार के सदस्य सभी घर के बाहर सो रहे थे वरना बड़ी घटना हो सकती थी। ग्राम प्रधान लाखन वर्मा, सुरेश यादव आदि ने पहुंचकर तत्काल मदद की और सूचना राजस्व विभाग को दी गई है।

ये भी पढ़ें - हरदोई: चाइनीज मांझा से कटकर दूर जा गिरी अधिवक्ता की उंगली, नहीं रुक रहा है प्रयोग

 

संबंधित समाचार