गोरखपुर : नितिन गडकरी ने दिया 10 हजार करोड़ का तोहफा, कहा- कृण्ण की तरह दुष्टों का नाश कर रहे योगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर, अमृत विचार। जो सज्जन लोगों के साथ अत्याचार और अन्याय करते हैं। उनके खिलाफ योगी सख्त कार्रवाई करते हैं। योगी ठीक वैसा ही दुष्ट लोगों के साथ व्यवहार कर रहे हैं, जैसा कि भगवान कृण्ण ने दुष्टों का नाश कर किया था। यह कहना है केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का। वह सोमवार को गोरखपुर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अन्याय बढ़ता है, तो भगवान अवतार लेते हैं। इस दौरान उन्होंने पूर्वांचल को करीब 10 हजार करोड़ रूपये की परियोजना का तोहफा दिया है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुये उनका धन्यवाद किया। नितिन गडकरी ने आगे कहा कि योगी की वजह से उत्तर प्रदेश के सज्जन लोगों में आत्मविश्वास बढ़ा है। मौजूदा समय में योगी आदित्यनाथ ने यूपी में कानून व्यवस्था मजबूत कर यह बता दिया है कि यदि कोई गलत करेगा, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।

दरअसल, गोरखपुर में स्थित दिग्विजयनाथ पार्क में सोमवार को आयोजित पार्क में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 6 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 12 परियोजनाओं का शिलान्यास किया है। कार्यक्रम में मां जानकी जिस रास्ते से पहली बार अयोध्या आई थीं, उसको फोरलेन करने और इथेनॉल पंप को शुरू करने की बात कही है।

शिलान्यास

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोगों को अपनी विरासत पर गर्व करना चाहिए। इसीलिए जिस रास्ते से मां जानकी पहली बार अयोध्या आई थी। वह रास्ता हमारी विरासत है, उस रास्ते को फोरलेन करने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बक्शीपुर के चित्रगुप्त मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना, ओलावृष्टि और तेज हवाओं से फसलों को हो सकता है भारी नुकसान

संबंधित समाचार